कैराना

बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान

दर्जनों लोगों के  काटे चालान

सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज के नेतृत्व में चेकिंग, दूर से पुलिस देखकर कई वाहन चालकों ने बदला रास्ता
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कैराना बाईपास पर सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान दर्जनों वाहन चालकों के चालान किये गए।
 गुरुवर को ट्रैफिक पुलिस ने  हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए फ़ॉर व्हीलर चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस टीम ने बाईपास से गुजर रहे वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे कई वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे गए।अचानक शुरू हुए अभियान से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक दूर से ही पुलिस चेकिंग देखकर रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने मौके पर ही हेलमेट पहन लिया। सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनेश, राजीव, सरोहा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button