अमेठी

महावीर जयंती पर हर्षौल्लास के साथ निकाली गई शोभा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी/जायस : जायस में सोमवार को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज की ओर से जियो और जीनों दो,अहिंसा परमो धर्मा:,तप,त्याग,तपस्या के शाश्वत प्रतीक भगवान महावीर स्वामी जी की 2624वीं जन्म जयंती महापर्व के अवसर पर बड़े ही हर्षौल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा स्थानीय जैन मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों वहाबगंज बाज़ार, खरका, कंचाना, हॉस्पिटल चौराहा होते हुए पुनः जैन मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने फ़ल और मिठाई बांटी गई।
श्रद्धालु हाथों में ध्वज और बैनर लिए भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश का प्रचार करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सिद्धांत जैन, अविरल जैन, सौरभ जैन, मोनू जैन सहित जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button