शामली

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीन लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित गांव जसाला बस स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और दो घायलों को छुट्टी दे दी। कस्बा निवासी रहीस शादी व पार्टियों में खाना बनाने का कार्य करता है। सोमवार को अपने पुत्र आमिर भाई सलीम के साथ शामली स्थित एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गया हुआ था। और अपना कार्य समाप्त कर  तीनो लोग बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे जैसे ही बाइक सवार थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड गाव जसाला के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर सुनकर मौके पर दर्जनों राहगीर भी जमा हो गए। और हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी मौके पर 108 एंबुलेंस के कर्मचारी पहुंचे और तीनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सलीम की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और बाकी दो घायलों को छुट्टी दे दी। खबर लिखे जाने तक थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button