हापुड़

जाम में फंसी एम्बुलेंस के आगे थार की छत पर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 20 हजार रुपए का किया चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ में जाम में फंसी एम्बुलेंस के आगे थार कार की छत पर डांस करते नजर आए युवक । थार सवार युवकों ने बीच सड़क पर मचाया भोकाल और बीच सड़क पर रईसजादो का खुलेआम आतंक सामने आया । जाम लगाते हुए कार थार की छत पर चढ़कर जमकर डांस करते नजर आए युवक । जबकि वहीं पीछे से आ रही दो एम्बुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया । इसके साथ ही मरीज सहित एम्बुलेंस का सायरन बजने के बाद भी कार सवार युवकों ने रास्ता नहीं दिया । एम्बुलेंस के आगे थार खड़ी कर डांस करते रहे युवक । मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस सायरन बजाती रही और युवक कार की छत पर डांस करते रहे । किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वायरल वीडियो सामने आते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कार्यवाही करते हुए थार कार को जब्त कर लिया और उसके ड्राइवर को हवालात में डाल दिया और इसके साथ ही थार कार का ₹20500 रुपए का चालान भी किया है ।

थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कारों पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने की वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ,जिसके कब्जे से स्टंटबाजी में प्रयुक्त स्कार्पियों कार बरामद की गई है । उक्त स्टंटबाजी में प्रयुक्त एक अन्य थार कार रजि0न0 UP 17 N 6466 का एमवी एक्ट के अन्तर्गत 20,500/- रुपये का चालान किया गया है।

एसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि , थाना बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत कुछ युवकों द्वारा थार कार की छत पर खड़े होकर स्टंटबाजी/हुड़दंग करने की वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे मौके पर यातायात बाधित होने के कारण एम्बूलेंस व कुछ वाहन जाम में फस गये थे। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button