बरेली

एसआरएमएस में अन्तर्राष्ट्रीय रोग वर्गीकरण पर कार्यशाला आयोजित           

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में CBHI लखनऊ के सहयोग से ICD-11 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ISS एवं  केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (CBHI) की उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा, अभिषेक सिंह एवं शेष कुमार मौर्या (कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) उपस्थित रहे। कार्यशाला में केजीएमयू लखनऊ के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर एवं विश फाउंडेशन के कंसल्टेंट डॉ. वी. पी. श्रीवास्तव ने ICD-11 कोडिंग तथा स्वास्थ्य सेवाओं में इसके महत्व की प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के 100 से ज्यादा फैकल्टी मेंबर, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट, मेडिकल रिकॉर्ड स्टाफ तथा जनपद बरेली के 15 मेडिकल अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का आयोजन एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. एस. बुटोला एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि इसका समन्वय कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button