मथुरा

फरह में पुलिस से हाथापाई कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गया खनन माफिया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के कई गांवों में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। शनिवार रात माफिया पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गया।पुलिस को सूचना मिली कि तीन-चार ट्रैक्टर गांव शाहपुर से अवैध रुप से मिट्टी खनन करके ले जा रहे हैं। थाना फरह पुलिस छह-सात जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर अपने ट्रैक्टर -ट्रॉली ले भागा। घटना का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। वीडियो एक युवक चार-पांच पुलिसकर्मियों से पहले हाथापाई करता है फिर अपना हाथ छुडाकर भागता नजर आ रहा है। सीओ रिफाइनरी अपिल कपरवान ने बताया कि बीती रात एक ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह अपना हाथ छुड़ाकर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button