मथुरा
राधेश्याम कॉलोनी में नशे के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, दो बहनें गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। राधेश्याम कोलोनी की 2 सगी बहने कासगंज से मादक पदार्थ खरीदकर शहर की गलियों में बेचने वालीं दो सगी बहनों को थाना गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकारा कि वह कासगंज के भूरा नाम के सप्लायर से यह अल्प्राजोलम, स्मैक खरीदती थीं। पुलिस की एक टीम अब कासगंज के सप्लायर की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस टीम ने बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र के नई मस्जिद के पास राधेश्याम कॉलोनी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक घर से महिला भागने लगगी। पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सलमा बताया। तलाशी में 313 ग्राम अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक और 1.28 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी बहन नगमा का नाम सामने आया।
मंगलवार को पुलिस ने नगमा की तलाश की तो वृंदावन गेट के निकट गऊघाट कच्चे रास्ते पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में 301 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, 30 ग्राम स्मैक और 1.15 लाख रुपये नकद मिले। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों बहनों से पुलिस ने 2.43 लाख की नकदी समेत करीब 20.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पूछताछ में सलमा ने बताया है कि वह कासगंज से मादक पदार्थ लेकर आती है, जबकि नगमा उसे सप्लाई कराती है। इस धंधे में नगमा का पति अंसार समेत परिवार के चांद, अलीम उर्फ रोहित समेत चार लोग शामिल हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों महिलाओं समेत अन्य तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वांछितों की तलाश में जुटी है।



