कैराना

कैराना में दबंगों का कहर: घर में घुसकर महिला से मारपीट, दीवार तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। क्षेत्र के गांव तित्तरवाड़ा में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना कैराना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता फरमाना पत्नी अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर की दीवार पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान वह अपनी पुत्री आयसा के साथ घर में मौजूद थी। आरोप है कि तभी गांव के नसीम उर्फ बिल्ला, समद उर्फ काला, वसीम उर्फ मुनीम और सलीम पुत्र मोहम्मद हजारी एक राय होकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर फरमाना के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर की दीवार भी तोड़ दी, जिससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button