चलतीं गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट का वीडियो वायरल।
थाने पहुंचकर मांगने लगा माफ़ी, 7 हजार का चालान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड। एक बार फिर एक कार से स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जान की परवाह किए बिना ही रील का खुमार युवाओं पर सर चढ़कर बोल रहा है। सिम्भावली के रहने वाले एक शख्स ने वायरल होने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाई।जिसमें कार को स्टार्ट कर कार से बाहर आकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसके बाद आरोपी शख्स थाने में अपनी ग़लती की माफी मांग रहा है। वहीं पुलिस ने मामला का संज्ञान लेते हुए।कार चालक का 7 हजार रुपए का चालान किया गया।
हापुड के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान लेते हुए कार चालक के खिलाफ ₹7 हजार रुपए का चालान किया गया है । हापुड़ पुलिस की जनपद वासियों से अपील है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।




