संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का सीएमओ ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रगति का निरीक्षण किए जाने हेतु खंड विकास क्षेत्र मीरगंज के अति संवेदनशील ग्राम बल्लिया एवं धनेटा का निरीक्षण किया गया। साथ ही हुरहुरी पी एच सी पर आयोजित आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को फुल बांह के कपडे पहनने , एवं सभी को मच्छरदानी में सोने, घर के आस पास साफ सफाई रखने, बुखार आने पर तत्काल जांच कराने एवं दवा का पूरा डोज खाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा के साथ जिला मलेरिया अधिकारी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मलेरिया निरीक्षक,ग्राम विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान, सी०एच०ओ० आशा ,आंगनवाड़ी एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।



