जालौन

‘जय परशुराम’ की गूंज, भव्य शोभायात्रा बनी आस्था का महासागर

सब्जी मंडी से तहसील, सरदार पटेल चैराहा, काली माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा

वापस भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर हुआ समापन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा ने इस वर्ष जालौन नगर को पूरी तरह भक्ति, उत्साह और आस्था में डुबो दिया। परशुराम मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा “जय परशुराम” के गगनभेदी नारों के बीच पूरे नगर में आगे बढ़ी, जिससे हर गली और चैराहा भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा का मार्ग भी आकर्षण का केंद्र रहा। यह यात्रा सब्जी मंडी से होते हुए तहसील परिसर, सरदार पटेल चैराहा और काली माता मंदिर मार्ग से गुजरती हुई पुनः भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वापसी पर मंदिर परिसर में आरती, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा और जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, हाथों में लहराते भगवा ध्वज और जयकारों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम के प्रति आस्था अर्पित की गई। साथ ही कई स्थानों पर शीतल जल, फल, मिठाई व प्रसाद वितरण कर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आई। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चेकृसभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया। इस दौरान दीपू त्रिपाठी, नीशू पाठक, स्वयं गोस्वामी, माधव व्यास, अभिषेक गोस्वामी, विपिन उपाध्याय, आदित्य बादल सहित बड़ी संख्या में परशुराम भक्त उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button