झुंझुनू

झुंझुनूं में आवाम ग्रुप ने किया निशुल्क पौधों का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे में आवाम ग्रुप के सदस्य अजय वर्मा बाडलवास के द्वारा शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए निशुल्क पौधे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजय वर्मा बाडलवास एवं आवाम ग्रुप के सदस्य ओमप्रकाश भूरिया,राजेश हरिपुरा,सीताराम बास बुडाना ने निशुल्क पौधों का वितरण किया। झुंझुनू जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग पीरू सिंह सर्किल,कोर्ट सर्किल, अंबेडकर पार्क,मंडावा मोड़ पर निशुल्क 1100 पौधों का वितरण किया। आवाम ग्रुप द्वारा आम जन से अपील की गई की सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण महत्वपूर्ण आवश्यकता है। रविवार को पोस्ट ऑफिस कॉलोनी में आवाम ग्रुप द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान नरेश कुमार,राकेश कुमार,राजकुमार कुमावत, दिलीप हालु,बाबूलाल गुर्जर ने सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button