असम

असम के नगांव जिले के 7 केंद्रों पर होगी NEET परीक्षा, 4727 अभ्यर्थी होंगे शामिल। 

डीसी-एसपी का केंद्रों का निरीक्षण, सुव्यवस्था पर जोर। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

  असम : 3 मई को देश के अन्य हिस्सों के साथ असम के नगांव जिले में भी आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तर की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ (NEET UG) 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को असम के नगांव जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा की।इस निरीक्षण के दौरान जिला के शीर्ष अधिकारियों ने नगांव विश्वविद्यालय, नगांव गर्ल्स कॉलेज , आनंदराम ढेकियाल फुकन महाविद्यालय, खगरीजान महाविद्यालय, गोपीनाथ देव गोस्वामी वाणिज्य महाविद्यालय तथा पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय की अवसरंचना और परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का वातावरण, केंद्र नियंत्रण कक्ष की कार्यक्षमता तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के संदर्भ में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर केंद्रों में त्रुटिरहित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश और सुझाव दिए। इस विशेष निरीक्षण के दौरान जिला आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त आयुक्त गोपाल शर्मा, सहायक आयुक्त धर्मराज कलिता तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रौजी तालुकदार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगांव शहर के इन केंद्रों के अलावा कोलियाबोर महाविद्यालय को शामिल कर इस बार जिले के कुल 7 केंद्रों पर NEET (UG) 2026 परीक्षा आयोजित होगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परीक्षा में जिले के कुल 4,727 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button