जालौन
पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर व्यापारियों ने मनाया जश्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाते हुये जय भाजपा, जय व्यापार मंडल जय भारत का उद्घोष किया।
पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में जिला परिषद रोड उरई स्थित श्री बजरंग होटल पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ झालमुड़ी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर व्यापार मंडल एवं भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति रही। व्यापारियों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि यह विजय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दूरदर्शी नीतियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री ने धरातल पर उतार दिया है। हम सभी इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।


