गोड्डा

वेतन को लेकर जिला शिक्षक अधीक्षक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला समग्र शिक्षा मंच के द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की गई। जिसका मुख्य बिंदु पूरे जिले का माह मार्च एवं अप्रैल 2026 का वेतन भुगतान के संबंध में था। जिला शिक्षा अधीक्षक एवं DDO के बीच टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण ट्रेजरी ऑफिसर के द्वारा वेतन भुगतान पर रोक लगाया गया था। उक्त रोक के विरोध में जिला के लगभग 200 शिक्षकों के द्वारा समाहरणालय पहुंचकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया कि 8 मई 2026 को ही ट्रेजरी ऑफिसर को पत्र प्रेषित कर टेक्निकल समस्या का निदान कर लिया जाएगा। उसके बाद जिले के शिक्षकों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो जाएगा। जिसकी सूचना DDO को भी दे दिया जाएगा। दौरान सुभाष चंद्र, विद्यानंद प्रसाद, प्रमोद झा, शम्स परवेज, भगवान सोरेन, साकेत कुमार मुनिता कुमारी, नीलू चक्रवर्ती, सुबोध मंडल, मनोज कुमार, पवन कुमार, मंजरी जरूहार, अंसार आलम आदि शिक्षक/ शिक्षिकाएं शामिल है। शिक्षकों ने कहा कि अगर 9 मई 2026 तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम शिक्षक आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button