गोड्डा

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं व्यय प्रबंधन की हुई विस्तृत समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। किसान भवन में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की समीक्षात्मक बैठक समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, समिति के सदस्य सह पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, समिति के सदस्य सह बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, समिति के सदस्य सह घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, परियोजनाओं एवं वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना था। बैठक के दौरान समिति के समक्ष विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित प्राक्कलन, व्यय विवरण, योजनाओं की प्रगति, स्वीकृत एवं लंबित कार्यों सहित विभागीय उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के क्रम में समिति द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, पथ निर्माण, कल्याण, समाज कल्याण, नगर परिषद, आपूर्ति, भूमि एवं संरक्षण, सिंचाई, गब्य विकास, मत्स्य,उत्पाद,वन एवं पर्यावरण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। समिति ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने कई विभागों से योजनाओं की धीमी प्रगति, लंबित कार्यों एवं व्यय की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा के क्रम में समिति ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती, शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं किसानों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी संचालन पर बल दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि के समुचित उपयोग एवं कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा समिति को विभागवार प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक के अंत में समिति द्वारा विकास योजनाओं के बेहतर संचालन एवं आमजन को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, पुलिस उपाधीक्षक हेड क्वार्टर जेपीएन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश पूर्णेन्दु, जिला योजना पदाधिकारी  फैजान सरवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर प्रसाद चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू,जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button