पलामू रेंज में पुलिस कार्यप्रणाली पर सख्ती, तीन थाना प्रभारियों से जवाब-तलब
Strictness on police functioning in Palamu range, three station in-charges summoned for explanation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। पसंदीदा अधिकारियों को मुकदमों का अनुसंधान सौंपने और लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। हाल ही में किशोर कौशल द्वारा छतरपुर इंस्पेक्टर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि छतरपुर, नौडीहा बाजार और पिपरा थाना की स्टेशन डायरी अपडेट नहीं थी, जिसे प्रशासनिक लापरवाही माना गया है।
जांच में सामने आए प्रमुख तथ्य
छतरपुर थाना में दर्ज मामलों की तुलना में लंबित मामलों की संख्या 14 गुना अधिक पाई गई। कुल 159 मामलों में केवल एक मामले का अनुसंधान थाना प्रभारी द्वारा पूरा किया गया। कई मामलों में अनुसंधान नियमों के विपरीत पसंदीदा अधिकारियों को सौंपे जाने के संकेत मिले। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए डीआईजी ने तीनों थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नक्सल विरोधी अभियान और नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले नौडीहा बाजार और पिपरा क्षेत्रों में लापरवाही को विभाग ने विशेष गंभीरता से लिया है। डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि मुकदमों के अनुसंधान में पारदर्शिता और नियमों का पालन अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण या लापरवाह कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
