अमरोहा
मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हसनपुर /अमरोहा : प्रांतीय आह्वान पर नगर समेत क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन सांकेतिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि फरवरी 2026 के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में उन्हें मानदेय नहीं मिला है।
इस संबंध में बीते 3 मई को मिशन निदेशक एनएचएम लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय भुगतान की मांग की गई थी। तब निदेशक ने 20 मई तक भुगतान का आश्वासन दिया था। प्रांतीय कार्यकारिणी ने चेतावनी दी थी कि यदि 20 मई तक मानदेय नहीं मिला, तो 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वादे के मुताबिक भुगतान न होने पर 21 मई से सभी एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चले गए।इस दौरान मंडल महामंत्री अब्दुल कादिर, प्रांतीय सदस्य डॉ. राशिद अली, डॉ. नवाजिश अली, डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, राहुल कुमार, आसमा परवीन, आरती शर्मा, शालिनी कठेरिया, माया, सरिता, शारिक, सुषमा और आशा संगठन की प्रदेश कोषाध्यक्ष शांति देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।


