बरेली

बरेली में किसानों के लिए खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन             

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने  कृषि विकास, आधुनिक तकनीक, किसान हित से जुड़े विषयों पर रखे विचार            

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                   

बरेली : भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली में कृषि विभाग द्वारा आयोजित आगरा, अलीगढ़ एवं बरेली मंडलों की खरीफ उत्पादकता  गोष्ठी में  कृषि राज्यमंत्री  बलदेव सिंह औलख  द्वारा सम्मिलित होकर कृषि विकास, आधुनिक तकनीकों एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा सम्मानित कृषकों से संवाद किया। प्रदेश सरकार  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किसानों को आधुनिक संसाधनों एवं वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आय वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। अन्नदाता किसानों का सम्मान एवं कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर  मंत्री धर्मपाल सिंह जी, प्रमुख सचिव कृषि  रविन्द्र जी, डिप्टी डायरेक्टर कृषि हिमांशु पांडे सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण एवम सम्मानित कृषकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button