श्री श्याम ट्रेडर्स पर निर्जला एकादशी पर किया गया ठंडा शरबत वितरण

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि. के संगठन मंत्री के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को आंवला रोड स्थित श्री श्याम ट्रेडर्स पर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि के संगठन मंत्री विनोद गुप्ता के पिता कमलेश गुप्ता के साथ पंडित उमाकांत शर्मा जी के द्वारा आयोजन किया गया। शरबत वितरण कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ। कार्यक्रम में सबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरण किया गया। शरबत वितरण के दौरान मरीजों एवं एंबुलेंस चालकों ने ठंडा शरबत पिया। उधर मनोना धाम से आने जाने वाले श्रद्धालुओ की सेवा करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम में पत्रकार एसोसिएशन रजि के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान खां, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन, उपाध्यक्ष राजीव भटनागर, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल जोशी, सचिव शावेज़ छोटे, राजीव सक्सेना उर्फ राजू , कृष्ण राजपूत, शुभम अग्रवाल, शिवांश, कृष्णा, कान्हा वैश्य, अनायरा वैश्य, अरविंद जोगिंदर राजपूत, अनुज आदि शामिल रहे।



