खैरथल
शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय रोजगार उत्सव एवं पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल_तिजारा। राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार एवं सरकारी सेवाओं से जोड़ने तथा नव नियुक्त कार्मिकों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा एवं पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद का आयोजन प्रातः 11:30 से किया जाएगा ।

