पाकुड़

पाकुड़िया में ग्रामीणों का चक्का जाम, अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग

Villagers block road in Pakuria, demand action against unknown tractor driver

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सिद्धू-कान्हू मोड़ पर गुरुवार को आमकोना गांव के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, 21 मई की रात आमकोना गांव निवासी रिजाउल मियां को विधायक आवास के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिजाउल मियां का इलाज वर्तमान में वर्धमान, पश्चिम बंगाल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों ने 22 मई को पाकुड़िया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी नाराजगी को लेकर ग्रामीणों ने सिद्धू-कान्हू मोड़ पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई के लिए दो दिनों का समय मांगा। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दो दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से सड़क जाम आंदोलन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button