90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत डोमनगड़िया में जागरूकता कार्यक्रम, एक पारिवारिक मामले का हुआ समाधान
Awareness program in Domangadia under the 90-day legal awareness campaign, a family matter was resolved.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़ । झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत पाकुड़िया प्रखंड के डोमनगड़िया पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा रोकथाम समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी जानकारी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं कानूनी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जेंडर रिसोर्स सेंटर में बाबुझूटी पंचायत के बड़ासिंहपुर गांव से जुड़े एक पारिवारिक मामले का आपसी समझ-बूझ एवं सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान कराया गया। मौके पर जेंडर रिसोर्स सेंटर के सदस्य, पारा लीगल वॉलंटियर्स सीमा साहा, प्रियंका झा, मल्लिका सरकार समेत पंचायत के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


