अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर संत समागम सम्मेलन का आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सम्भल। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में डीके रिसोर्ट, सम्भल में भव्य संत समागम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के आयोजक सुनील पाल ने बताया कि यह आयोजन संत समाज की सहभागिता से किया गया, जिसमें संतों के आशीर्वचन और कवियों द्वारा रामभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना तथा भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग रहे। वहीं छेमनाथ मंदिर से बाल योगी आदित्यनाथ जी, भगत प्रिय महाराज सहित कई संतों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति, संस्कृति और राष्ट्र चेतना से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला तथा उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



