सीकर

उदयपुरा के 4 विधार्थियों का एनएमएमएस में चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी। ग्राम उदयपुरा में रा.उ. प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा के कक्षा आठ के नितिन योगी, अनिशा सैनी, शिव कुमार मीणा, मनीषा यादव का राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में चयन हुआ है। शिक्षक झाबर सिंह कड़वासरा ने चारों विधार्थियों को 500- 500 रुपए पुरस्कार स्वरूप नगद राशि देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार शिक्षक कड़वासरा विद्यार्थियों को निशुल्क एक्स्ट्रा क्लास लेकर कड़ी मेहनत से तैयारी करवा कर गांव के बच्चों को मंजिल हासिल करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नही इस विद्यालय से हर वर्ष बच्चों का एनएमएमएस में चयन होता है। सरकार के द्वारा चयनितो विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक 48 हजार रूपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मनीषा मीणा,ऊषा सैनी, प्रभाती लाल जाट,कमला जाट , श्रवण लाल कुमावत, रचना मीणा, दुर्गा शर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button