खैरथल

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन पर जिला कलक्टर ने ली बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन को लेकर स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त राजकीय एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पिछले महीनों में आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों का विवरण शाला दर्पण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने तथा प्राइवेट स्कूलों का पीएसपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी सीबीईओ एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे शाला दर्पण पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के निर्वाचन सोशल मीडिया हैंडल्स का प्रचार प्रसार तथा नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी डिस्ट्रिकट हैंडल्स पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से निजी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी सीबीईओ निजी विद्यालयों की गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की पालना करते हुए सभी संबंधित कार्यों का प्रभावी संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्वीप कोऑर्डिनेटर किशनगढ़ बास को मीटिंग में उपस्थित न होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल,  जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मेघ, जिला स्वीप समन्वयक राजेश कुमार जैन  सहित ब्लॉक स्वीप कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button