खैरथल

खैरथल-तिजारा  पोलिंग बूथों पर दिखा लोकतंत्र का जबरदस्त उत्साह

टपूकड़ा की 29 ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक 90.97 प्रतिशत मतदान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के तहत खैरथल-तिजारा जिले के रामबाग पोलिंग बूथ पर आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए दिनभर मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के साथ  मतदान केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिये गये अब परिसर के भीतर मौजूद मतदाताओं की वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और गांव की सरकार के नतीजे सामने आऐंगे।
जिले में 117 ग्राम पंचायतों के लिए आज हुए मतदान मे मुण्डावर की 30ग्राम पंचायतों मे 84.72 प्रतिशत, ततारपुर की 26 ग्राम पंचायतों में 85.95,कोटकासिम की 32 ग्राम पंचायतों मे 88.84,और टपूकड़ा की 29 ग्राम पंचायतों  मे सर्वाधिक 90.97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
जिले मे कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा  सभी चुनाव परिणाम देर रात्रि तक घोषित होने की संभावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button