शामली
साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, लोगों को दिए सुरक्षा के मंत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा कस्बा बनत में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या क्यूआर कोड पर भरोसा न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।