शामली

शामली पुलिस का बड़ा एक्शन

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। थाना थानाभवन पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर तीन मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित और संकित निवासी मोहल्ला रेत्ती, थानाभवन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीसरी चोरी की बाइक उनके फरार साथी अनिल के कब्जे में है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button