हापुड़

हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने ने बाइक सवार परिवार डिवाइडर से टकराया…

बाइक सवार पिता और तीन मासूम बच्चों की मौत...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से अनियंत्रित बाइक सवार का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया । हादसे में पति-पत्नी समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें एक मासूम बच्ची व पिता की मौत हो गई । बाबूगढ़ थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया , जहां सभी का इलाज चल रहा है ।

जानकारी के अनुसार , दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में पिता और उसकी चार वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर के पास हुई। हादसे में मृतक की पत्नी और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाबूगढ़ थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बाबूगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी अशोक (45) अपनी पत्नी रिंकी , पुत्र अनुज , बेटी मीनाक्षी और चार वर्षीय बेटी राधिका के साथ मोटरसाइकिल से नोएडा जा रहे थे। अशोक नोएडा में काम करता था और बाइक से अपने परिवार के साथ नोएडा जा रहा था। अचानक दोपहर में चलती बाइक के नजदीक से एक तेज रफ्तार वाहन निकला जिसके तेज झोंके से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि चार वर्षीय राधिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक सहित परिवार के अन्य सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया । उपचार के दौरान अशोक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि राधिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि उसके पिता अशोक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । उधर मृतक की पत्नी रिंकी, अनुज और मीनाक्षी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्यता हादसे का कारण डिवाइडर से तेज रफ्तार बाइक का टकराना प्रतीत हो रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया था , जिसे पुलिस ने सामान्य करा दिया है । मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button