ज़ी पी एस ने खोली पति के अवैध संबंधों की पोल
जीपीएस के सहारे पति का पीछा करती पत्नी को होटल में कथित प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते मिला पति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पत्नी ने परिजनों संग करी पति की पिटाई ; वीडियो वायरल
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बांके बिहारी होटल में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। घटना के दौरान होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार , बागपत जिले के एक गांव निवासी महिला को अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का शक था । यह बात महिला ने अपने देवर समेत पति के परिजनों और अपने परिजनों को बताई थी जिसके बाद पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर योजना बनाते हुए पति पर नजर रखने के लिए उसकी गाड़ी में चुपके से जीपीएस सिस्टम लगवा दिया । रविवार की दोपहर पति जरूरी काम से घर से कहीं बाहर जाने की बात कहकर निकला तो पत्नी अपने देवर सहित अन्य परिजनों के साथ दूसरी कार से जीपीएस को ट्रैक करते हुए पति के पीछे पीछे चल पड़े। जीपीएस के सहारे वह सभी हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में पहुंचे जहां पत्नी और अन्य परिजनों ने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया । जिसके बाद पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी । होटल से लेकर सड़क तक सभी ने मिलकर पति को पीटना शुरू कर दिया। किसी राहगीर ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही कर दी। लेकिन उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानत पर छूटने के बाद पति को फिर से जमकर पीटा गया । अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बागपत निवासी महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति होटल में एक महिला के साथ मौजूद है। इसके बाद वह जीपीएस के सहारे बागपत से परिजनों के साथ होटल पहुंची और दोनों को बाहर ले आई। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने पति के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि सड़क से लेकर बस तक काफी देर तक विवाद चलता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों का दावा है कि पति के साथ मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पत्नी ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि पति के साथ पकड़ी गई महिला बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है।
हापुड की सी ओ सिटी अनीता चौहान नगर कोतवाली ने बताया कि , पति, पत्नी के विवाद का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पुलिस शांतिभंग में दोनों पर कार्रवाई की है। आगे की कार्रवाई शिकायत और जांच के आधार पर की जाएगी ।



