बरेली

सीएमओ ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण

सफाई तेज करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम टीहरखेड़ा का निरीक्षण किया। नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई अपेक्षित स्तर पर न मिलने पर एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान को सफाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा छिड़काव और साप्ताहिक फॉगिंग कराने को कहा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी लगाने और जलभराव रोकने की सलाह दी। इस वर्ष अब तक जनपद में 214 मलेरिया केस मिले हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button