बरेली

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

संगठन विस्तार और 2027 की तैयारियों पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजीपुरा विधायक शाजिल इस्लाम अंसारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान ने की, जबकि संचालन हाजी शरीफ खान ने किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
भोजीपुरा विधायक शाजिल इस्लाम अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर इमरान खान, सलमान अख्तर, बाकर अहमद, अल्ताफ हुसैन, इरशाद अंसारी, मुस्ताक भाई, निराले, समीर अंसारी, सदाकत हुसैन, इमरान खान, मौलाना जुबेर तथा फहीम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button