गाजियाबाद

हॉर्न बजाने पर हुआ विवाद बना जानलेवा

युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के परिवार में मातम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात बाइक से घर लौट रहे एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अमरदीप मौर्य ने बताया कि रतिराम कॉलोनी निवासी विपिन पुत्र सूरज शनिवार देर रात अपने एक रिश्तेदार को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे कॉलोनी में ही रास्ते में खड़े सोनू नामक युवक के पास से गुजरते समय विपिन ने हॉर्न बजाया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सोनू ने विपिन पर गोली चला दी, जो उसके पेट में जा लगी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विपिन को शीघ्र ही  उपचार के लिए शाहदरा स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने सोनू, उसके पिता ब्रह्मपाल तथा उसकी मां के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button