हजारीबाग

सीकरी पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया, चालक फरार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़कागांव सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ  छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गर्रीकला से देवरिया की ओर अवैध बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(5) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पैतृक थाना बड़कागांव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 जून से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश प्रभावी हैं। इस अवधि में नदियों से बालू का उठाव पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करना गैरकानूनी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध बालू कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन और खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button