धनबाद
बाघमारा पहुँचे गिरिडीह लोकसभा आजसू सांसद
खानुडीह स्टेशन रेल क्रॉसिंग पर आरोबी निर्माण कराने की मांग स्थानीय लोगो ने सांसद के सामने रखा

स्थानीय माँग को लेकर कर रहे चरणबद्ध आंदोलन, सांसद ने आंदोलन को दिया समर्थन,जल्द आरओबी निर्माण कराने का दिया आश्वासन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। धनबाद जिले के खानुडीह दक्षिण छोर स्थित रेल क्रॉसिंग के कारण लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है।दर्जनो बार रेल फाटक खुलता और बन्द होता रहता है।जिससे लोगो को रेल फाटक में घण्टो इंतजार करना पड़ता है।इसे लेकर आरओबी निर्माण कराने की माँग स्थानीय कर रहे है।गिरिडीह आजसू सांसद बाघमारा पहुँचे।नागरिक समिति के सदस्यों ने स्वागत करते हुए आरओबी निर्माण कराने की मांग रखा।
इसी को लेकर बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी कर रही है।
इसी आंदोलन को लेकर आज समिति द्वारा एक सभा आयोजित की गई।जिसमें इन आंदोलनकारियों की समस्याओं को सुनने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी इस सभा में उपस्थित हुए।
सभा के माध्यम से आंदोलनकारियों ने सांसद का स्वागत किया, साथ ही मंच साझा करते हुए सांसद ने इनकी मांगो को हर पहलू पर जाना।साथ ही यह आश्वत किया है कि झारखण्ड सरकार और केंद्रीय रेल मंत्रालय से सम्पर्क करते हुए इनकी मांगो को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।चुकी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच का मामला है,इसी को लेकर कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही है।हलाकि उसे भी दूर कर लिया जायेगा


