हापुड़

स्लग – प्राधिकरण की पॉश कालोनी प्रीत विहार में टहलता दिखाई दिया तेंदुआ से दहशत…

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

वन विभाग जांच में जुटा….

हापुड ( यूपी )- हापुड़ शहर की कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर एचपीडीए की प्रीत विहार कॉलोनी में तेंदुए की मौजूदगी का दावा उस समय और मजबूत हो गया, जब कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी चहलकदमी कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में एक बड़े वन्यजीव को घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा। संदेह होने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई , जिसमें सड़क पर एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है । यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात उनके पड़ोसी कमल सिंह के घर के पास तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई , जिसमें तेंदुआ स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में बच्चे खेलते हैं और लोग रात के समय टहलने भी निकलते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वन विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

वीडियो सामने आने के बाद कॉलोनी के लोग भयभीत हैं। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर रात में घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि, संबंधित वन विभाग की ओर से अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button