भरत पुर

थाने में राजेश मीणा ने नए थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर थाने में राजेश मीणा ने नए थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका तबादला पुलिस लाइन भरतपुर से भुसावर किया गया है। यह बदलाव जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा द्वारा जारी तबादला सूची के तहत हुआ है।

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में राजेश मीणा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर’ को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परिवादियों की सुनवाई ठीक से की जाए। इसके साथ ही, क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नवनियुक्त थानाधिकारी राजेश मीणा के आगमन की सूचना पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात है कि भुसावर के थानाधिकारी रहे रामदयाल मीणा का तबादला महिला थाना भरतपुर कर दिया गया है। जिनका कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button