भरत पुर

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के तहत, राजेश कुमार शर्मा ने भुसावर नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे नगरपालिका सीकरी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने नगरपालिका पहुंचकर नवनियुक्त ईओ राजेश कुमार शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी ईओ को अवगत कराया। ईओ शर्मा ने तुरंत स्टाफ से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं को समझा और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को खराब पड़ी रोड लाइटों को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान भुसावर में संचालित भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उनसे मुलाकात की।जहां उन्होंने मुख्य बाजार सहित कस्बे में बंद पड़ी रोड लाइटों और खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने की मांग की। जिस पर ईओ राजेश कुमार शर्मा ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button