रामपुर शाहबाद

पूर्व विधायक के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नहीं जुट पाई भीड़

पुराने कार्यकर्ता रहे नदारद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व विधायक विजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुट सकी और पुराने पदाधिकारी भी नदारद दिखे।कार्यालय से रवाना हुए समाजवादी कार्यकर्ता तहसील तक जाने के बजाय केवल रामपुर चौराहे तक ही पहुंचे। यहीं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते समय कार्यकर्ताओं में अनुशासनहीनता साफ नजर आई।प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी मात्र 50 कार्यकर्ताओं को ही जुटा सकी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नदारद रहे, केवल बड़े चेहरे ही मौजूद दिखाई दिए। पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एकत्र करने में असमर्थ रहे, जिससे समाजवादियों के संगठनात्मक ढांचे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button