धनबाद

कतरास कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने ट्रक टेलर की चपेट में आने से युवक दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र के कतरास महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने ट्रक और बाइक के टक्कर में युवक की घटना स्थल पर ही मौत गुस्साए लोगों ने महुदा राजगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया बताते चलें कि भट्टमुना मोड़ निवासी संजय गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता भगत सिंह चौक की ओर से अपने बाइक जे एच 10सी ई 8727 से आ रहे थे तभी एक ट्रेलर जे एच 02बी एस 4060 मैं उसे सामने से टक्कर मार दी और वह असंतुलित होकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गए जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गुस्साए लोगों ने राजगंज महुदा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे दोनों और लंबी कतारे लग गई इस घटना से मृतक के मां का रो-रो कर बुरा हाल है घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने के एवं सरकारी योजना का लाभ का आश्वासन देने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button