शामली

जसाला-फतेहपुर मार्ग पर सड़क हादसा

स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

कांधला : जसाला-फतेहपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह स्कूल जा रही एक अनुदेशक शिक्षिका सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जनपद शामली निवासी पूजा पत्नी सचिन गांव सलेमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक शिक्षिका हैं। मंगलवार सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। जसाला-फतेहपुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने घायल शिक्षिका को संभाला और परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button