रामपुर शाहबाद

सुरेश गुप्ता बने विधानसभा संयोजक, जगपाल सिंह को मिली जिला संयोजक की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभा और जिला स्तर पर संयोजकों की घोषणा कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता को विधानसभा संयोजक, जबकि जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव को जिला संयोजक बनाया गया है। घोषणा के बाद शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ व अमित चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का सफल आयोजन होगा और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि मनीष शर्मा, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button