साहेबगंज

मालदा मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान

289 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट तथा अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मालदा,मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मालदा, कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के दौरान गाड़ी संख्या15630नागांव एक्सप्रेस, 16524बालुरघाट एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और13425 मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस में मालदा टाउन–रामपुरहाट रेलखंड पर जांच की गई।वहीं15744 फरक्का एक्सप्रेस,53030 भागलपुर-आज़ीमगंज पैसेंजर एवं 53416साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर सहित साहिबगंज बरहरवा रेलखंड से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही इन खंडों के विभिन्न स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बलRPFके सहयोग से सघन टिकट जांच की गई।इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 289मामले दर्ज किए गए।रेलवे ने इन यात्रियों से ₹2,71,185का जुर्माना वसूल किया।मालदा मंडल ने बताया कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा,बिना टिकट यात्रा पर रोक और वास्तविक यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध रेलवे टिकट के साथ ही यात्रा करें,वही वैध टिकट के बिना यात्रा करना रेलअधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button