गोड्डा

पेपर लीक को लेकर एनएसयूआई के बैनर तले मुन्ना राजा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  का पुतला फूंका गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
महगामा :- देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  का पुतला दहन किया जाएगा।मुन्ना राजा ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक से लाखों छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों की मेहनत व उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचा है। किसान और मजदूर का बेटा-बेटी भी बड़े सपने लेकर परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे में बार-बार होने वाली अनियमितताएं उनके भविष्य पर गंभीर असर डालती हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों और उनके परिवारों के साथ हुए अन्याय का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से मांगा जाएगा।यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, न्याय और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग है।कहा सभी छात्र-छात्राओं एकजुट अपनी आवाज़ बुलंद करें।कार्यक्रम में अजहर, साकिब, रिजवान, मोना, अब्दुल,महफूज़ आलम , राहुल, मनीष, शिव कुमार ,सुमित यादव, सरफ़राज़, पगला यादव,आदि मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button