बरेली
मानसून सत्र में रोजगार, किसान, शिक्षा व स्मार्ट सिटी के मुद्दे उठाएंगे : आंवला सांसद नीरज मौर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर कहा कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में क्षेत्र और देशहित के जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उनका उद्देश्य सरकार से जवाबदेही तय कराकर समस्याओं का समाधान कराना है।
सांसद ने बताया कि सत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, सरकारी स्कूलों की गिरती शिक्षा व नामांकन, स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा व वित्तीय अनियमितताओं की जांच, किसानों की आय, फसल मुआवजा, MSP को कानूनी गारंटी व कर्जमाफी का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने खाद की कमी, महंगे डीजल-पेट्रोल, NEET में अनियमितता, महंगाई, बेरोजगारी, थानों-तहसीलों में भ्रष्टाचार, चुनावी चंदा में पारदर्शिता, E-20 ईंधन नीति व राम मंदिर में कथित चोरी का मुद्दा भी उठाने की बात कही।
स्थानीय मुद्दों में किसानों को खाद, बंद रबर फैक्ट्री का समाधान, 300 बेड अस्पताल को पूर्ण संचालित कराना और बरेली में एम्स की मांग शामिल है।
प्रेस वार्ता में शुभलेश यादव, पीयूष वर्मा, डॉ. नरेंद्र गौतम, मयंक शुक्ला, सत्यवीर चौहान आदि मौजूद रहे।



