ऑपरेशन सवेरा के तहत 70 लाख रुपये की स्मैक बरामद, दहेज हत्या, दुष्कर्म, चोरी, मारपीट और वारंटी मामलों में भी कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : जनपद शामली में रविवार को पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। “ऑपरेशन सवेरा” के तहत एक शातिर स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी से लेकर चोरी, दहेज हत्या, दुष्कर्म, मारपीट, अवैध शराब, अवैध हथियार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तक कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।

