हापुड़

पिलखुवा के हर्ष तोमर ने NEET में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया में 3588

कैटेगरी रैंक 332 हासिल की...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड । हापुड़ जनपद के पिलखुवा निवासी पवन तोमर के पुत्र हर्ष तोमर ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। हर्ष ने ऑल इंडिया रैंक 3588 और कैटेगरी रैंक 332 प्राप्त कर हापुड जनपद का नाम रोशन किया है ।

पिलखुवा के मोहल्ला छिद्धापुरी निवासी पवन तोमर के पुत्र हर्ष तोमर ने कुल 629 अंक प्राप्त किए हैं । हर्ष के पिता पवन तोमर ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बेटे की कई वर्षों की कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है ।

अपनी सफलता पर हर्ष तोमर ने कहा, ” मैंने शुरुआत से ही डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। नियमित पढ़ाई, लगातार अभ्यास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के विश्वास ने मुझे यह मुकाम दिलाया है ।” उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्य पर पूरी ईमानदारी से ध्यान केंद्रित करें और कठिन परिश्रम से कभी पीछे न हटें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button