मथुरा

वृंदावन में एसएसपी ने नाले से निकाली सिल्ट

डीएम ने सड़क पर लगाई झाड़ू

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में संतों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता महाअभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त ब्रज बनाने का संकल्प लिया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारी, संत, सामाजिक व व्यापारिक संस्थानों के पदाधिकारियों व स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थियों ने एक साथ हाथों में झाड़ू, फावड़े थामकर सफाई कार्य किया। सुबह आठ से 11 बजे तक अभियान के लिए परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डाॅ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम (प्रशासन) अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, परिषद के एसीईओ राजीव पांडेय, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सीओ सदर वरुण मिश्रा आदि ने श्रमदान किया। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज की स्वच्छता केवल सफाई अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का व्यापक जन आंदोलन है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिक्रमा मार्ग स्थित दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखने का भी आग्रह किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button