बरेली
भिटौरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और तीन के विस्तार की मांग को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गंगा-सतलुज, अयोध्या एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और लखनऊ मेल के ठहराव तथा बरेली-रोजा मेमू, कासगंज पैसेंजर का मुरादाबाद तक और मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर का बरेली तक विस्तार मांगा गया है।
इस दौरान दीपक गोयल, सुबोध पोरवाल, गौतम गोयल, प्रतीक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, शीलू चौहान, राहुल सिंह, रोहित सिंह, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।



